♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीपीएस में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित.

इटारसी// मनीष जायसवाल

जीनियस प्लानेट स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें
रुसदा खान और नवनीता आशावरी ने मारी बाजीl
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल इटारसी के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष भरत वर्मा एवं प्रख्यात साहित्यकार श्री मिलिंद रोंघे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का आत्मीय स्वागत स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी
द्वारा किया गया।
‘विकसित भारत संकल्पना’ विषय पर केंद्रित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के विकास, प्रगति और भावी रूपरेखा को लेकर अपने एक से बढ़कर एक ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। चित्रकला के माध्यम से भी बच्चों ने रंगों के जरिए विकसित भारत के सपने को चार्ट पेपर पर उकेरा

दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता, ये रहे विजेता:प्रतियोगिता का आयोजन दो अलग-अलग वर्गों में किया गया था, जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते:प्रथम वर्ग (कक्षा छट्ठी से आठवीं): इस वर्ग में रुसदा खान ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सृष्टि गोस्वामी ने द्वितीय स्थान और वैष्णवी बरखने ने तृतीय स्थान हासिल किया।
द्वितीय वर्ग (कक्षा नौवीं से बारहवीं): इस सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में नवनीता आशावरी ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। इसके साथ ही आयुषी राजपूत ने द्वितीय स्थान और हर्ष नितिन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीl कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधन के शसुनील सचान और डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी द्वारा दोनों सम्मानीय अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल का समस्त शिक्षक स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129