♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयकर कार्यालय, इटारसी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – सूरजगंज, इटारसी में “जन भागीदारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिंद7 न्यूज़// इटारसी

“स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयकर कार्यालय, इटारसी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजगंज, इटारसी में “जन भागीदारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री रंजीत सिंह सिसोदिया, आयकर अधिकारी एवं श्री आर. सुधीर, आयकर अधिकारी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री निलेश सिंह, आयकर निरीक्षक द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव श्री आशुतोष सोनी जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में “राष्ट्र निर्माण में अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे में कमी एवं पुनःचक्रण की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम तीन विजेताओं को आयकर कार्यालय, इटारसी द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं विद्यालय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इसके पश्चात आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वच्छता शपथ के साथ हुआ।
आयकर कार्यालय, इटारसी द्वारा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए श्री विनय सोनिया जी, प्रधानाचार्य, श्री महेश मालवीय जी, उप प्रधानाचार्य एवं श्री महेश रायकवार जी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आयकर विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
— आयकर कार्यालय, इटारसी

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129