♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व, 18 फीट ऊंचे रावण का किया गया दहन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रावण के आकर्षक आभूषणों एवं गहनों का निर्माण किया। वहीं, कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से लगभग 18 फीट ऊंचे विशाल रावण का निर्माण किया, जिसका दहन आज विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान हनुमान, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। उनकी मनमोहक वेशभूषा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। इन नन्हे विद्यार्थियों ने रावण दहन कार्यक्रम में भी भाग लिया और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

रावण दहन के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति, तालमेल और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

यह संपूर्ण आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर श्री जाफर सिद्दीकी, प्राचार्य श्रीमती मनीता सिद्दीकी एवं उप-प्राचार्य सुश्री सिल्सिया मैडम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं पौराणिक आदर्शों से परिचित कराने के साथ ही सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। दशहरा पर्व का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं यादगार अनुभव बना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129