
ABVP ने किया 600 विद्यार्थियों का सम्मान,नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ.

इटारसी नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया और सत्र 2023-24 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई,नर्मदापुरम जिला प्रमुख दीपक आर्य द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई.
अभिषेक शर्मा को नगर अध्यक्ष एवं कुणाल सराठे को नगर मंत्री बनाया गया नगर के नवीन महामंत्री पद पर काजल बस्तबार, कनिष्क शर्मा आयुषी अग्रवाल सविता केवट निशांत मेहरा एवं राहुल मालवीय नगर विद्यालय कार्य प्रमुख रोहित मेहरा सह प्रमुख रिद्धि अग्रवाल, नगर स्टूडेंट फॉर सेवा (SFS)कार्य प्रमुख प्रशांत मेहरा, नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (SFD) प्रमुख देवांश बागोरिया,नगर सोशल मीडिया प्रमुख नीरज प्रजापति, नगर कला मंच प्रमुख आयुष मालवीय, सह प्रमुख राधिका मालवीय एवं नगर खेल प्रमुख आयुष मैष्कर को बनाया गया .
सभी छात्र छात्राएं ऑडिटोरियम के कार्यक्रम के समापन के पश्चात रैली के रूप में जयस्तंभ चौक तक आए. यहां नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के पूजन उपरांत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संक्षिप्त उद्बोधन दिया. साथ ही सभी छात्र-छात्राओं ने एक साथ भारत माता की जय एवं एबीवीपी जिंदाबाद के नारे लगाएं..





