
कर्नाटक में मुनिश्री की हत्या के विरोध में जैन समाज के आह्वान पर नगर में निकाला मौन जुलूस. विधायक डॉक्टर शर्मा को दिया ज्ञापन.

इटारसी/नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी की कर्नाटक में हुई नृशंश हत्या के विरोध में सकल जैन समाज के आव्हान पर आज इटारसी नगर के व्यापारी बंधुओं ने 12:00 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर इस मौन जुलूस को समर्थन दिया. सभी समाज के व्यापारी, शहरवासी समाजसेवी, जन जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में इस जुलूस में शामिल हुए
आज प्रातः 10.30 बजे से मुनि श्री 108 निर्णय सागर जी मुनिराज की उपस्तिथि में समस्त जैन समाजजन एक मौन जुलूस के रूप में कावेरी स्टेट जैन मंदिर से होकर लाइन एरिया, सराफा बाजार होते हुआ जयस्तंभ चौक पर पहुंचे जहां मुनिराज एवं जैन समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में नर्मदापुरम इटारसी विधायक माननीय डॉ सीताशरण जी शर्मा को एक ज्ञापन इस मामले में कार्रवाई हेतु दिया गया.
विधायक डॉ शर्मा ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए दोषी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर दंड देने की मांग राज्य शासन एवं केंद्र सरकार से करने का जैन समाज को आश्वासन दिया,और इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो यह भी कहा.
जुलूस में जयस्तंभ तक पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने श्रीफल अर्पित कर मुनि श्री का आशीर्वाद लिया जिसमें समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री जसवीर छाबड़ा, पार्षद एवं सभापति राकेश जाधव, जैन समाज से श्री मनीष जैन,संयुक्त व्यापार महासंघ के पदाधिकारी गण आदि शामिल रहे.







