
गोवा में आयोजित फैशन शो में इटारसी की प्रतिभाएं बनी “फेस ऑफ इंडिया” की विनर.

o
इटारसी// नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल
गोवा में आयोजित मॉडलिंग शो “फेस ऑफ इंडिया फैशन एंड अवार्ड शो” मे इटारसी की प्रतिभागियों ने परचम लहरा दिया इटारसी से मिसेज कैटेगरी(Mrss.Category) में अरुणा कुरेले विनर रही, वही मिस कैटेगरी(Mis.Category) में आयुषी अग्रवाल (Ayushi Agrwal)विनर एवं सेकंड रनर अप(Second Runnur up)ओशिन इंगले(Oshin ingle) विनर रही.फैशन शो गोवा में आयोजित किया गया था.
इस बेहतरीन फैशन इवेंट को तेज ग्रुप गोवा(Tej Group Goa) द्वारा आयोजित किया गया. इस हाइलाइटेड इवेंट में इंटरनेशनल कोरियोग्राफर मयूर कृष्णराव (Mayur Krishna rao) एवं टीवी एक्टर पल्लवी शर्मा (pallavi Sharma)भी शामिल हुई. साथ ही इटारसी की सुषमा नागवंशी (Sushma Nagvanshi)को बेस्ट हेयर कैटेगरी(Best hair Category)में चुना गया है और ज्योति इंगले को ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambasseder) घोषित किया गया है.
जैसा कि कहा जा रहा है अब इटारसी फैशन वर्ल्ड और बॉलीवुड की निगाह में भी आ रहा है इटारसी की प्रतिभाओं के बढ़ते हुए कदम और उन्हें मिल रही उपलब्धि यह दर्शा रहे हैं. इस इवेंट में ऑर्गेनाइजर (Organiser)भोपाल से गुलाम हैदर अली ( Gulam haider एवं को ऑर्गेनाइजर (Co- Organiser) के रूप में इटारसी से अमित जायसवाल शामिल हुए.








