♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा हरदा,मृतकों का वास्तविक आंकड़ा कई गुना ज्यादा निकलेगा,70 से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे 50 से ज्यादा घर आग की चपेट में आ गए। इस घटना से इलाके में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों की मौत की सूचना भी मिल रही है।

मामला मगरधा रोड के पास का है, जब मंगलवार की सुबह फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ और वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल, धमाका किस कारण से हुआ इसकी पता नहीं चल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, घटना स्थल पर NDRD, SDRF की टीमों और फायर ब्रिगेड समेत एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज और भोपाल एम्स में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के भी निर्देश दिए गए है।

वहीं जिला अस्पताल नर्मदा पुरम में कलेक्टर सोनिया मीणा ने हरदा से आने वाले घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए अस्पताल को निर्देश दिए एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए.

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129