
सेवा भारती संस्था की कन्याओं के लिए दोनों हाथों से सहयोग कर 25000 रूपये के चेक मिल रहे है.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सेवा भारती संस्था मध्य भारत नर्मदापुरम की संस्था में लगातार दोनों हाथों से सहयोग का सिलसिला जारी है उसी क्रम में इटारसी के प्रतिष्ठित चांडक परिवार द्वारा द्वारा सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल (सांवरिया) को सहयोग राशि 25000 का चेक दिया गया। ज्ञात रहे कि सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम द्वारा संचालित धुरपन गांव में स्थित छात्रावास की बेटियों के रहने भोजन एवं पढ़ाई के लिए यह चेक दिया गया है। यह चेक उन्होंने दूसरे साल की किस्त का दिया है। इस संस्था में एक बेटी को 7 वर्ष के लिए गोद लिया जाता है। बेटियों का छठवीं क्लास से बारहवीं क्लास तक की पढ़ाई का खर्च भी इसमें शामिल रहता है। जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा हमारे जिले में समाजसेवियों एवं दानदाता दोनों हाथो से दिल खोल कर सेवा भारती संस्था की कन्याओ के लिए सहयोग कर रहे हैं इस सहयोग राशि से हम कन्याओं की पढ़ाई एवं रहने खाने की अच्छी से अच्छी व्यवस्था एवं देखभाल कर सकेंगे मेरा सभी समाजसेवीयो से अनुरोध है कि इस संस्था मे जुड़कर कन्याओं के उज्जवल भविष्य सवारने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर रमेश चांडक विनीत राठी उपस्थित थे








