
श्री श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम में 301 अखंड ज्योति की स्थापना की गई है
इटारसी// मनीष जायसवाल
प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी मालवीयगंज स्थित श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर शक्तिधाम में 301 अखंड ज्योति की स्थापना की गई है।श्रद्धालुओं के लिये अखंड ज्योति के दर्शन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है।इस अवसर पर मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश मालवीय ने जानकारी देते हुये बताया कि नवरात्रि में हर वर्ष की तरह अखंड ज्योति की स्थापना की गई है।प्रतिदिन ब्राह्मणों द्वारा पूजनपाठ किया जा रहा है।सुबह और शाम को आरती के बाद श्रद्धालुओं को फलहारी प्रसाद वितरण किया जा रहा है।श्रद्धालुओं के लिये ज्योति के दर्शन की अच्छी व्यवस्था की गई है।








