
संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के उपलक्ष में “द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इटारसी” द्वारा आयोजित की जा रही है विभिन्न प्रतियोगिताएं,14 अप्रैल को आयोजित होगी भव्य रैली.
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2024 को मनाई जानी है लेकिन इससे पूर्व ही 11 12 13 14 अप्रैल को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है अंबेडकर अनुयायियों द्वारा 11 अप्रैल को फुले जयंती एवं 12 अप्रैल को रंगोली चित्रकला सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रज्ञा बौद्ध विहार मैं किया जा रहा है यह आयोजन द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इटारसी द्वारा किया जा रहा है समिति के अध्यक्ष रामदास निकम ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी चार दिवसीय भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई जा रही है 14 अप्रैल को भव्य रैली का आयोजन होगा जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि एवं अंबेडकर अनुयाई उपस्थित होंगे





