
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान मे चल रहा है क्रिकेट प्रशिक्षण कैंप,नपा अध्यक्ष द्वारा गांधी मैदान पहुंचकर प्रशिक्षु खिलाड़ियों को किया गया मोटिवेट.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर के गांधी मैदान में लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी के तत्वावधान मे जारी क्रिकेट कोचिंग कैम्प का आयोजन जारी है यहां लगभग 135 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं आज इन खिलाड़ियों से इटारसी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री पंकज चौरे भेंट करने पहुंचे जिन्होंने खिलाड़ियों को मैदान पर पूरे अनुशासन व मनोयोग के साथ क्रिकेट सीखने के मंत्र दिए
उन्होंने कहा कि “यदि आप को इस खेल मे अपना भविष्य बनाना है तो लैदर बाल से ही सही तकनीक व साहस के साथ क्रिकेट की बारीकियों को आत्मसात करना होगा व अपने प्रशिक्षकों का पूरा सम्मान करना चाहिए” इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों को केले का वितरण किया.
अपने समय क्रिकेट के मैदान पर सफलता का परचम फहरा चुके प्रशिक्षक मनीष सेतपलानी,अतुल राठौ,सुमेर चौहान,अमिताभ दुबे,अमित जयसवाल नीरज झा,नीलेश चौधरी,चंचल पटैल,राकेश पांडेय लगातार युवाओ के साथ गांधी मैदान की पवित्र धरा को अपने पसीने से सराबोर कर रहे है एवं खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं
अनेक युवाओ से बात करने पर ज्ञात हुआ कि कोई महेंद्र सिंह धोनी की तरह बनना चाहता है।किसी को हार्दिक की तरह हरफनमौला बनने की चाहत है।कोई कुलदीप तो कोई चहल की तरह फिरकी गेंदबाजी करना चाहता है।तो कोई बूम- बूम बूमराह की तरह घातक बालर तो कोई रिंकू सिंह के समान मैच का फिनिशर बनने के सपने संजोकर मैदान पर पसीना बहा रहे है।
9









