
राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का 27 वा दिन,मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से आए हुए कोच एवं पदाधिकारी मैदान पर क्रिकेट सीख रहे बच्चों से मिलने पहुंचे.
इटारसी// मनीष जायसवाल
राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर के 27वें दिन आज मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लेवल वन कोच एवं यूनिवर्सिटी प्लेयर सुमित पटेल एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के रणजी एवं बोर्ड लेवल 1 अंपायर विशाल यादव आज 12 बंगला रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान पर बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें क्रिकेट के नवीन नियमों से अवगत कराया एवं बोलिंग एवं बैटिंग टिप्स बच्चों को प्रदान की इस अवसर पर शिविर संयोजक चेतन राजपूत ने बताया कि शिविर का समापन 25 मैं को प्रातः है 8:00 बजे किया जाएगा शिविर में अवधेश मालवीय विक्रम सोनी संजीत चौधरी एवं समस्त क्षेत्र के क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे









