
“लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी ” द्वारा संचालित क्रिकेट कोचिंग कैम्प मे मैदान मे प्रशिक्षु क्रिकेटरों की प्रतिभा में लगातार आ रहा है निखार.प्रशिक्षण सत्र में मैदान पर आकर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
इटारसी//मनीष जायसवाल
लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी ” द्वारा संचालित किरकेट कोचिंग कैम्प ” गांधी मैदान ” की खूबसूरती मै चार चाँद लगा रहा है। प्रतिदिन सुबह 05: 40 बजे शहर के सैकड़ो नौनिहालों का जत्था अपने सपनों को पंख देने की तलाश मै मैदान पर उपस्थित हो जाता है। रनिंग, एक्स रासाइज व फिटनेस के कठिन सत्र के बाद 10 मिनिट का ड्रिंक ब्रेक जैसे युवाओ में एक नयी जान फूक देता है। कैचिंग प्रैक्टिस के बाद मैदानी क्षेत्ररक्षण व स्टंप पर सटीक थ्रो करने का अभ्यास लगातार इन्हें पारंगत बना रहा है।प्रतिभा खोज के तहत आज फिर कुछ ऐसी युवा प्रतिभाओ को चिन्हित किया गया जिनमें सीखने की ललक व टैलेंट मौजूद है।
वेदांत मालवीय( 13 साल), सेंट जोजफ मै पढाई करते है।इन्हे ” विराट के समान क्रिकेटर बनने की धुन सवार है।, विराट के एक और प्रशंसक प्रेम भाट 8 साल के है।अब किरकेट को अपना कैरियर बनाना चाहते है। ,अंश भाट ( 10 साल), ,अयांश नीलम 11 साल( दोनो वर्धमान स्कूल के छात्र), दोनो ही ” धोनी सर के जबरा फैन है और उन्ही की तरह देश के लिए खेलना चाहते है।, चित्रेश सेन (13 ) रोहित शर्मा सर के जबरदस्त फैन है।, वैष्णवी चौकसे , कक्षा11 कावेंट शाला की छात्रा ” धोनी सर की तरह कीपर बनने का सपना संजो रही है माही सर ” के एक और जबरा फैन , कक्षा 4 थी में अध्ययनरत ‘ अनुराग राजपूत ( मेहरागांव हाई स्कूल ) भारतीय टीम की जर्सी मै देश के लिए खेलना चाहते हैं। कैम्प की ” sweet Princess ” मिष्ठी महाला ( 7साल), सेंट जोजफ की छात्रा है।इन्हे ” किंग कोहली का खेल खूब भाता है।, बेहद प्रतिभाशाली वाम हस्त बैटर” कार्तिक गुरबानी, (12 साल , ), सर जडेजा को अपना आदर्श मानते हैं। अनुज केवट 13, पर्व 6 और इनके जैसी अनेकानेक प्रतिभाओं का संगम इस समय कैम्प के समुंदर मै अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन की हिलौरे मार रहे है।
अतिथि के रूप मै आज प्रशिक्षु खिलाड़ियों से मिलने युवाओं के प्रेरणास्रोत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मयूर जयसवाल मैदान पर आए एवं अपने संबोधन मै उन्होंने मोबाइल से एक निश्चित दूरी बनाए रखने व पूरी लगन व अनुशासन के साथ साथ मैदान पर सिखाई जा रही खेल की विधा को आत्मसात करने व अपने शहर व देश का नाम रौशन करने का संदेश दिया।कोचिंग स्टाफ के सदस्यो अमित जयसवाल,सुमेर चौहान ,नीलेश चौधरी,अमिताभ दुबे,चंचल पटैल,अतुल राठौर नीरज झा,मनीष सेतपलानी, संजय विश्वकर्मा,राकेश पांडेय एवं सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने आज के अतिथि महोदय का जोरदार तालियों से स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद् ज्ञापित किया।
मयूर जयसवाल द्वारा अपने कर- कमलो से सैकडों खिलाड़ियों को फलों का वितरण किया। उल्लेखनीय है। कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी के सौजन्य से प्रतिदिन खिलाड़ियों को केले का वितरण किया जा रहा है।जो कि अत्यंत सराहनीय व उत्कृष्ठ कार्य है। मैदान पर काबिज शहर के नौनिहालों ने एक बार फिर ” भारत माता की जय संग ” वंदेमातरम ” के गगनभेदी उदधोष से समूचे वातावरण को खुशी,उल्लास एवं देशभक्ति के रंगो से सराबोर कर दिया।


🇨🇮🇨🇮जय हिंद🇨🇮🇨🇮







