
पोटरखोली बजरंगपुरा कंचन होटल के पास स्थित मंदिर में भगवान शंकर के शिवलिंग में एक आकृति दिखाई दी,शिवलिंग के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पोटरखोली बजरंगपुरा कंचन होटल के पास स्थित मंदिर में भगवान शंकर के शिवलिंग में एक आकृति दिखाई दी जिसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई।श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शंकर शिवलिंग में दिखाई दे रहे है।भीड़ को देखकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात हो गया। खबर लिखे जाने तक लगातार श्रद्धालु मंदिर में आ रहे हैं और शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा है .









