♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खुले में बेच रहे थे पराठा चावल और समोसे, अनियमिता पर लगाया 5000 रुपये का अर्थ दंड.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। स्टेशन पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे द्वारा  खानपान इकाइयों की जांच की गई l

इस जांच के दौरान एक कैटरिंग एक स्टॉल पर  जनता खाना उपलब्ध नहीं पाये जाने पर, खुले  चावल स्टाल पर उपलब्ध पाए जाने पर जिनको स्टाल से हटवाकर नष्ट करवाया गया ,स्टॉल की साफ सफाई असंतोषजनक पाए जाने पर,शिकायत एवम सुझाव नंबर 139 का उचित स्थान पर प्रदर्शित न करने पर, दर सूची में स्टेंडर्ड चाय के दर प्रदर्शित न करने पर, स्टॉल पर बिल मशीन उपलब्ध नहीं पाए जाने पर, स्टॉल पर बेबी फ़ूड उपलब्ध नहीं पाये जाने पर,समोसे खुले में रख कर बेचते पाए जाने पर,जिनको स्टाल से हटवाकर नष्ट करवाया गया,चाय का गिलास निर्धारित मात्रा से कम का पाये जाने पर,चावल के पैकेट नियमानुसार पैक नही पाए जाने पर,जिनकी जांच कराने हेतु स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया, परांठे खुली अवस्था में पाए जाने पर स्टाल से हटवा कर नष्ट करवाया गया और स्टाल संचालक पर 5000 हजार रुपए का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया l

साथ ही उपरोक्त कमियों को दूर करने के लिए लाइसेंसी के प्रतिनिधि कर्मचारियों को निर्देश दिए गए एवं समय समय पर खानपान स्टॉल जांच हेतु रेल कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जांच के दौरान श्री देवेंद्र सिंह चौहान स्टेशन मैनेजर इटारसी मंडल वाणिज्य निरीक्षक इटारसी श्री विनोद वर्मा मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा मुख्य खानपान निरीक्षक श्री हेमराज मीणा सहायक मुख्य टिकट निरीक्षक श्री विकास कश्यप उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129