
नर्मदापुरम में रबी एवं खरीफ तैयारियों के संबंध में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 8 जून को.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में रबी 2023-24 की समीक्षा एवं खरीफ 2024 की तैयारी के लिए संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन कार्यालय कलेक्टर नर्मदापुरम के रेवा सभाकक्ष में 8 जून 2024 को किया जाएगा।
बैठक में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहकारिता विभाग तथा संबंद्ध संस्थाओं, दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग तथा संबंध संस्थाओं के साथ बैठक ली जाएगी।
आयुक्त नर्मदापुरम ने बताया है कि बैठक में रबी 2023-24 में निर्धारित कार्यक्रम की प्रगति तथा खरीफ 2024 की तैयारी के संबंध में संभागीय, जिला अधिकारियों द्वारा जिलेवार प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। बैठक में संभागायुक्त/कलेक्टर द्वारा रबी एवं खरीफ कार्यक्रमों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया तथा खरीफ 2024 के लिए प्रस्तुत कार्यक्रम के संबंध में अपेक्षाओं पर चर्चा, इसके अलावा विभिन्न जिलों की अपनी-अपनी विशिष्टताओं के परिप्रेक्ष्य में उनकी प्रतिपूर्ति के लिए आवश्यक आदान व्यवस्था तथा एप्रोच में परिवर्तनों के संबंध में चर्चा की जाएगी।
कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना ने जिले के सर्वसंबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक में पावरपाईंट प्रजेंटेशन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।








