
जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत आज रविवार को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सेठानी घाट से कलश यात्रा निकाली गई एवं स्कूल के बच्चों के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई.
नर्मदापुरम//मनीषजायसवाल
जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत आज रविवार को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सेठानी घाट से कलश यात्रा निकाली गई एवं स्कूल के बच्चों के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जलगंगा संवर्धन अभियान’ 5 जून से 16 जून 2024 तक चलाया जा रहा है। जिसमें निकाय क्षेत्र में स्थित विभिन्न जल स्रोतों नदी तालाबों कुआ, बावड़ी, तथा अन्य जल स्रोत के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य के लिए शहर के सभी 33 वार्डों में 5 जून से 16 जून 2024 तक विशेष सफाई अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, सभापति श्रीमती निर्मला हंस राय एवं श्रीमती नैना सोनी, वंदना दुबे, विजिया कदम, जयबाला निगम, श्रीमती नीरजा फौजदार, महिला बाल विकास अधिकारी प्रीति यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक एवं नगर पालिका का समस्त स्टाफ भी उपस्थित थे।







