
सामाजिक विकास एवम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने — कतिया समाज का मिलन समारोह संपन्न.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी : किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब समाज के लोग संगठित हो इसी तारतम्य में नगर के सुदामा मैरिज गार्डन में कतिया समाज का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका प्रारंभ समिति के अध्यक्ष लखन लाल आरसे द्वारा मां सरस्वती एवम संत भूरा भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर सामाजिक बंधुओं द्वारा आरती की गई । तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं का पुष्पहारों द्वारा स्वागत किया गया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रहीं जिनका महिला समिति की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी नागवंशी द्वारा पुष्प गुच्छ एवम पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया। स्वजातीय बंधुओं द्वारा परस्पर परिचय प्राप्त किया समिति के सचिव नारायण सिंह पठारिया द्वारा समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं गणमान्य स्वजातीय बंधुओं के समक्ष युवा वर्ग द्वारा नवीन योजनाओं के मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए और आगामी मीटिंग के लिए विचार विमर्श किया गया।







