
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आने का सिलसिला नही रुक रहा,आखिर कब होगी कार्रवाई ?
हिंद 7 न्यूज़// इटारसी
इटारसी-फर्जी जन्म प्रमाण का आने का सिलसिला नही रुक रहा है।फर्जी वेवसाइट से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जा रहे है।बनने वाले 700 रुपये लेकर दो घण्टे में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे रहे है। आज भी दो जन्म प्रमाण पत्र आधार केन्र्द गांधी वाचनालय में आये है।सुखतवा निवासी एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र 1400 रुपये देकर चोपना के एक ऑनलाइन दुकान से बनवाये थे।दुकानदार और ग्राहक की बातचीत का ऑडियो भी है।जिसे हम आप लोगों तक पहुँचा रहे है।इतना सब होने के बाद भी प्रशासन कोई कार्यवाही फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों पर नही कर रहा है।









