
वार्ड क्र 4 मे सड़क पर हुए गड्डो मे धान के रोपे (पौधे ) लगाये साथ ही लगाया भाजपा का झंडा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पुरानी इटारसी स्थित *वार्ड क्र 4* मे वार्ड वासी बहुत दिनों से जलभराव से परेशान है मल्हार देव बाबा के सामने बारिश के मौसम मे पानी भरा ही रहता है जिसपर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है जिसके लिए मल्हारदेव मंदिर समिति ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर धान के पौधे रोपकार एवं भाजपा का झंडा कीचड़ मे गाडकर विरोध दर्ज कराया एवं प्रशासन को जगाने का प्रयास किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरव चौधरी गोल्डी बैस प्रतीक मालवीय सौम्य दुबे मयंक चौरे बंटी मेहतो शुभम कुशवाहा आदि उपस्थित थे।









