
वार्ड नंबर 5 जमानी सड़क स्थित शिशु विधा निकेतन स्कूल के पास सड़क पर पानी भरे होने से मोहल्ले के लोगो को आवगमन में भारी परेशानी .
इटारसी// मनीष जायसवाल
वार्ड नंबर 5 जमानी सड़क स्थित शिशु विधा निकेतन स्कूल के पास सड़क पर पानी भरे होने से मोहल्ले के लोगो को आवगमन में भारी परेशानी हो रही है।वार्ड पार्षद से कई बार कहने के बाद भी उनके द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।यह सड़क रेलवे स्टेशन की तरफ भी जाती है।सड़क के दोनों तरफ नाली भी नही है।कल रात हुई बारिश से सड़क पर पानी भरा गया है।जिसके कारण लोगो को परेशानियां उठाना पड़ रही हैं।क्षेत्र के नागरिकों ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे से अनुरोध किया है कि बारिश के मौसम के साथ-साथ हमेशा की होने वाली इस समस्या से हमे निजाद दिलाएं।








