♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एमएसएमई प्रोत्साहन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सहायता समिति की बैठक संपन्न.

इटारसी// मनीष जायसवाल

कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित सभा कक्ष में मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजनान्तर्गत गठित की गई जिला स्तरीय सहायता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिले में स्थापित 19 इकाइयों को अनुदान सहायता प्रदान किए जाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। समस्त ऑनलाइन प्राप्त प्रकरणों में मुख्यतः राइस मिल के प्रकरणों के अलावा सीसी पोल्स, खाद्य सामग्री निर्माण आदि के प्रकरण भी सम्मिलित थे।

महाप्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र नर्मदापुरम कैलाश माल ने बताया कि बैठक में निर्देशित किया गया है कि जिला स्‍तरीय समिति सदस्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, आवेदित इकाइयों का स्थल पर उपस्थित होकर भौतिक निरीक्षण कर प्रकरणों से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण करें तथा आगामी कार्यवाही के लिए समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करें।

बैठक में राइस मिल इकाइयों के प्रतिनिधियों ने छोटी इकाइयों को धान उपार्जन के दौरान क्षमता अनुसार लॉट्स आवंटित किए जाने के लिए कलेक्टर से अनुरोध किया है। बैठक में अपर कलेक्टर नर्मदापुरम डीके सिंह, समिति सदस्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सदस्य सचिव महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नर्मदापुरम, इकाइयों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129