
कार और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो में सवार तीन घायल,सड़क पर गाय होने से हुआ हादसा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-आज दोपहर आयुध निर्माणी सड़क एमईएस गेट के सामने कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई।इस घटना में लोडिंग ऑटो में सवार तीन लोग घायल है गये।कार चालक को मामूली चोट आई है।हादसा सड़क पर खड़ी गायों के कारण हुआ है।गाय को बचाने के चक्कर में कार चालक के ऑटो में टक्कर लग गई।कार महेंद्र चौधरी है।जो आयुध निर्माणी फेक्ट्री में में चार्ज मेन के पद पर है।और कार में पेट्रोल भरवाकर वापस आयुध निर्माणी फैक्ट्री जा रहे थे। कार क्रमांक MP05CB2457 है।और ऑटो क्रमांक MP05LA2760 है।ऑटो में सवार घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ऑटो पथरौटा के निवासी का बताया जा रहा है।







