
जैन समाज के पर्यूषण पर्व का समापन हुआ,निकाली गई शोभायात्रा.
♦इटारसी// मनीष जायसवाल
जैन समाज के 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व का समापन शुक्रवार को हुआ. जैन समाज के तीनों मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख मार्गो जवाहर बाजार, द्वारकाधीश मंदिर, सराफा बाजार से होती हुई वापस उन्हीं मंदिरों में पहुंची जहां से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई थी.शोभा यात्रा सातवीं लाइन के नेमीनाथ जैन मंदिर प्रारंभ हुई उसके बाद दूसरी लाइन के पार्श्वनाथ मंदिर के सामने से होते हुए शोभायात्रा पहली लाइन के तारनतरण दिगंबर जैन चैत्यालय पहुंची.शोभायात्रा में तीनों मंदिरों के विमान शामिल रहे.विमान में विराजमान तीर्थंकरों की आरती उतारी गई,और श्रीफल अर्पित किए गए. जैन मुनि निर्णय सागर और सुवीर सागर के साथ समाज के महिला पुरुष और बच्चे पैदल चल रहे थे,हर प्राणी के प्रति अहिंसा और क्षमा भाव रखना जैन धर्म का सिद्धांत है इन्हीं नियमों का पालन जैन समाज के लोग करते हैं.






