
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में जल संरक्षण के विषय को लेकर बैठक का आयोजन संपन्न.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में जल संरक्षण के विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा,एसडीएम टी.प्रतीक राव, नपाध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत,सीएमओ रितु मेहरा,राजस्व सभापति अमृता ठाकुर, सभापति गीता पटेल, मनीषा अग्रवाल, नाजिया बैग सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवी संगठनों आदि प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे।







