
सड़क हादसे में गभीर रूप से घायल हुये व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचने वाले व्यक्तियों को धनराशि पुरुस्कार दिया जायेगा.
हिंद 7 न्यूज़// नर्मदापुरम
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा गुड़ सेमिरिटन योजना के तहत धनराशि दी जायेगी, इस योजना के शुरू करने के पीछे सड़क हादसे में मृत्यु दर कम करना है
इटारसी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओ मे उपयुक्त समय मे घायल को इलाज नही मलने से मृत्यु में बढ़ोत्तरी होने के कारण 3 अक्टुबर 2021 को ” गुड सेमिरिटन योजना” की शुरूआत की गई है। जिसके तहत ऐसे नेक व्यक्ति को जिसने किसी घातक दुर्घटना (मोटर वाहन से जुड़ी) के अति गंभीर घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता प्रदान करके तथा दुर्घटना के गोल्डन आवर के भीतर उसे अस्पताल ट्रामा केयर सेंटर पहुचाकर जान बचाई हो। जिससे ऐसे प्रत्येक नेक व्यक्ति को पुरूस्कार की राशि प्रति घटना रू 5000/- प्रदान किये जाने की योजना है, इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियो को उनकी इच्छानुसार कानूनी औपचारिकताओ से भी अलग रखा जायेगा, जिसके कारण आमजन घायलो की सहायता करने मे कतराते है। इसी कारण घायलो को सही समय पर इलाज नही मिलने से प्रति वर्ष सड़क दुर्घटनाओ मे मृतको की संख्या वृद्धि हो रही है। इस योजना का उद्देश्य किसी व्यक्ति को बिना भुगतान / इनाम की उम्मीद के बिना विशेष संबंध के सड़क दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति मे घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सीय सहायता या आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिये स्वेच्छा से आगे आने के लिये प्रेरित करना है। गुड सेमिरिटन योजना, गुड सेमिरिटन (नेक व्यक्ति) को सड़क दुर्घटनाओ मे घायल व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों पर उत्पीड़न से बचाता है, उन्हे उनकी इच्छा के विरूद्ध कौनुनी औपचारिकताओ से मुक्त करता है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओ मे होनो वाली मृत्यु को कम करने हेतु गुड सेमिरिटन योजना के बारे मे अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु बनो किसी लाइफ का गुड सेमिरिटन जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 1/07/2024 से दिनांक 15/07/2024 तक किया जाना किया जा रहा है।आज यातायात पुलिस इटारसी द्वारा बाजार क्षेत्र में इस योजना का प्रचार प्रसार किया गया।








