
वार्ड 13 आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ जेपानिस टीकाकरण संपन्न.
सिवनी मालवा//मनीष जयसवाल
वार्ड 13 आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ जेपानिस टीकाकरण संपन्न। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने किया टीकरण का शुभारंभ
तेजी से फेल रही गंभीर बीमारी को रोकने हेतु वार्ड क्रमांक13 के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर बच्चो को वेक्सिनेशन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद डा श्रीमति किरण राठौर ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने तेजी से बड़ रही बच्चो में गंभीर बीमारी को रोकथाम हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा प्रदेश के 4 जिला जिसमे नर्मदापुर के तहत सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 में आज जेपानीस टीकाकरण कार्यकृम का शुभारंभ में अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री पार्षद प्रतिनिधि शिव राठौर नगर पालिका परिषद स्वास्थ निरीक्षक डा प्रशांत शर्मा विहिप नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी समाजसेवी नरेश जायसवाल स्वास्थ विभाग से बी अश्विनी जोसेफ बी पी एम एम एल टेकाम आदि ने मां सरस्वती की पुजन अर्चन कर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम सभी को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा की महामारी की रोकथाम हेतु हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुखिया डा मोहन यादव के प्रयासों से बच्चो में फेल रही इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश में त्वरित टीकाकरण अभियान चलाकर इस गंभीर बीमारी से लडने हेतु कारगर कदम उठाया है। स्वास्थ विभाग के बी पी एम एम एल टेकाम ने इस बीमारी पर प्रकाश डालते हुए बताया की जीपानिस इंसेफेलाइटिस je का टीका दिमागी बुखार एक गंभीर मानसिक विकलांगता उत्पन्न करने बाली बीमारी है जो की मच्छरों द्वारा फैलाई जाती है संक्रमण के बाद विषाणु मनुष्य के मस्तिष्क एवं रीड की हड्डी केंद्रीय नाड़ी तंत्र में प्रवेश कर जाता है इसके शुरुआत में बुखार आना ठंड लगना थकान महसूस होना तथा महसूस होना उल्टी आना सर दर्द घबराहट हो सकती है इसके बचाव के लिए यह टीका एक वर्ष से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से लगाया जा रहा है। टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित हे। कार्यक्रम का संचालन नरेश जायसवाल ने किया एवं अंत में सभी का आभार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिव राठौर ने व्यक्त किया। टीकाकरण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी विभाग की कुसुम गोहर रीना राहोत अफरोज कुरेशी ए एन एम सविता दुबे आशा कार्यकर्ता रजनी केवट भारती केवट नेहा बर्ड हाजरा बेगम वार्ड वासी चांद मोहम्मद मंसूरी प्रकाश जायसवाल विशाल गोहर मूंगा गोहर दिनेश राठौर नारायण बाथब शैलेंद्र कोरी दीपक ठाकुर शब्बीर मंसूरी टीका लगने वाले बच्चो में अंबिका पिता धर्म सिंह बाथब कनिष्क संस्कार राठौर नताशा नारायण बाथब हर्षिता नितिन टांक महक पूनम पाल खुशी रामकृष्ण यादव भव्य शिवपाल कुशवाह के साथ ही बड़ी संख्या में वार्ड वासी मातृशक्ति उपस्थित थे।







