♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कलचुरी कलार समाज इटारसी की चुनाव परिप्रेक्ष्य में बैठक हुई, कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित हुए.

इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल

रविवार को कलचुरी समाज भवन इटारसी में चुनाव के परिप्रेक्ष्य में समाज के वरिष्ठ एवं युवा मंडल  कार्यकारिणी सदस्यों  की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित हुए.सर्वप्रथम कलचुरी समाज के आराध्य देवता भगवान सहस्त्रबाहु के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर बैठक प्रारंभ की गई. जय कलचुरी जय सहस्त्रबाहु का उद्घोष किया गया.

प्रथम प्रस्ताव** कलचुरी समाज के वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष श्री हरीश मालवीय जी,युवा मंडल अध्यक्ष राज चौकसे एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीला राय जी का कार्यकाल सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया.

द्वितीय प्रस्ताव** कलार समाज में किसी सदस्य के यहां मृत्यु होने के उपरांत विभिन्न कारणों से कलचुरी समाज के लोग अंतिम संस्कार के समय पहुंच नहीं पाते हैं जो कि ठीक नहीं है जिससे अच्छा मैसेज नहीं जा रहा है इसलिए इस बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि 15 लोगों की एक समिति बनाई गई है जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि किसी भी हालत में किसी सामाजिक सदस्य के यहां गमी होने पर वे लोग जरूर पहुंचेंगे, और व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से सूचना बाकी सदस्यों को देंगे और हर मोहल्ले में कलचुरी समाज के एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ऐसे सदस्यों के संबंध में जानकारी रखेगा और फोन से तुरंत सभी सदस्यों को सूचना देगा.

तृतीय प्रस्ताव** सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के संबंध में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई है वह यह है कि समाज में चल रही सामाजिक कुरीतियों को धीरे-धीरे समाप्त करना है जिसमें मृत्यु भोज,कन्या के विवाह पर भोज आदि.साथ ही सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर सभी कलचुरी बंधुओं को ऐसी कुरीतियों से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई जाएगी. साथ ही यदि किसी सामाजिक परिवार में मृत्यु होती है तब श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कलचुरी समाज भवन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.इस संबंध में सभी सदस्यों में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर सहमति जताई और इसे पारित किया गया.

चतुर्थ प्रस्ताव**  भवन का फ्रंट एलिवेशन रिनोवेट करने के बारे में चर्चा हुई जिससे समाज का भवन बाहर से खूबसूरत और भव्य दिखे, जिसके लिए शीघ्र ही आर्किटेक्ट और इंजीनियर से संपर्क किया जाएगा, और भवन का फ्रंट लुक चेंज करने का प्रयास किया जाएगा.यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया.

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों में एडवोकेट राजेंद्र मालवीय,श्री अशोक मालवीय जी,कलचुरी समाज के अध्यक्ष श्री हरीश मालवीय जी,श्री वीरेंद्र मालवीय (पत्रकार)जी,अजय चौकसे एवं उमेश चौकसे जी, सर्वेश शिवहरे जी,देवेंद्र मालवीय जी,बसंत मालवीय जी,श्री प्रकाश मांलोनिया जी,योगेश राय जी,मयूर मालवीय जी,राजेश चौकसे जी, मनीष जयसवाल,नीलेश मांलोनिया जी,संदेश मालोनिया जी,अबू चौकसे आदि सामाजिक बंधु बैठक में शामिल हुए कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राजेश चौकसे ने किया.

 

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129