
न्यूयार्ड इटारसी के सूने आवास में चोरी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी-रेलवे क्वार्टर नंबर RB-2 291/A न्यूयार्ड में चोरों ने मकान के रखे जेवर पर हाथ साफ कर दिया।रेलवे कर्मचारी ललन कुमार के सरकारी मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।रेलवे कर्मचारी के पिता का निधन हो गया था।जिसके कारण रेलवे कर्मचारी मकान में ताला लगाकर गांव गया था।चोरों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी एक सोने का पेंडल,नाक की लोंग एवं चांदी की बिछिया पर हाथ साफ कर दिया।कुल सामान की कीमत फरियादी ने 25 हजार रुपये बताई है।फरियादी ने मकान में हुई चोरी की घटना की लिखित शिकायत सिटी थाने में की है।फरियादी ललन कुमार 25 मई से बाहर था।आज आने पर मकान में हुई चोरी की घटना का पता चला।








