जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के पंजीयन के लिए 132 पंजीयन केन्द्र स्थापित,पंजीयन केंद्रों पर पात्र कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित हो – कलेक्टर.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के पंजीयन के लिए 132 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है। पंजीयन केन्द्र पर किसान भाई अपना पंजीयन 20 मई से 5 जून तक अनिवार्य रूप से कराए। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सर्व संबंधितों को निर्देशित किया है कि वे पंजीयन केंद्रों पर समस्त पात्र कृषको के पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील डोलरिया में 13, इटारसी में 15, पिपरिया में 11, बनखेड़ी में 15, बाबई में 17, सिवनीमालवा में 32, सोहागपुर में 20 एवं तहसील नर्मदापुरम में 9 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।









