♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सुदर्शन क्लब डिस्ट्रिक्ट का बेहतरीन क्लब : मालवीय,भंडारी,झा,लिओ क्लब इटारसी सुदर्शन का शानदार आगाज.

इटारसी//मनीष जायसवाल

लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के संस्थापन समारोह के मुख्य अतिथि वीडीजी 2 लायन महेश मालवीय ने कहा डिस्ट्रिक्ट के सवा सौ क्लब्स में इटारसी सुदर्शन की अलग पहचान है। इस क्लब ने सेवा के नए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। क्लब के सीनियर लीडर्स लायन अठोत्रा और लायन गांधी ऐसे नाम हैं जिन्हें पूरा डिस्ट्रिक्ट तीन दशकों से जानता और पहचानता है। लायन नीलम गांधी, लायन मालवीय, लायन अयूब खान, लायन अंजना तिवारी और लायन विनोद चौरे क्लब की गरिमा के अनुरूप क्लब का नेतृत्व कर चुके हैं। आज संस्थापन समारोह में लायन रवींद्र सोनी के इटारसी सुदर्शन की कमान संभालने के साथ साथ इटारसी में एक सशक्त लिओ क्लब का आगाज हुआ है। जिससे इस क्षेत्र में युवा नेतृत्व और युवा सेवा के नए अध्याय लिखे जायेंगे।

इससे पहले इटारसी सुदर्शन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चार्टर एनिवर्सरी को सेलीब्रेट किया। इस दौरान सभी ने फैलोशिप की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आनंद उठाया। उपरांत प्रशासनिक कार्यक्रम लायंस एवं लिओ क्लब इटारसी सुदर्शन के संस्थापन समारोह का आयोजन हुआ।

संस्थापन समारोह के दौरान विशेष अथिति पीडीजी लायन कमल भंडारी ने नए लायन सदस्यों एवं लिओ सदस्यों का इंडक्शन करते हुए शपथ दिलाई। लायन भण्डारी ने लिओ एडवाइजर लायन अशोक मालवीय की प्रशंसा करते हुए कहा कि लिओ क्लब की इतने बढ़िया सदस्य संख्या के साथ शुरुआत होना इस क्षेत्र के लिए बढ़िया संकेत है।

संस्थापन अधिकारी पीडीजी लायन अनिल झा ने लायंस और लिओ क्लब का संस्थापन संपन्न कराया। संस्थापन के दौरान बीओडी, जीएसटी, जीएमटी, जीएलटी और एलसीआईएफ़ पदाधिकारी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, टेमर, टेल ट्विस्टर सहित प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ट्रेजरर को दायित्व और अपेक्षाओं को बताया।

लिओ क्लब इटारसी सुदर्शन का नेतृत्व लिओ मयूर मालवीय, लिओ योगेश राय सचिव और लिओ प्रशांत सेन कोषाध्यक्ष का दायित्व इस वर्ष सम्हालेंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रगान और ध्वज वंदना का पाठ लायन बबिता चौरे ने, लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्य एवं सिद्धांत वाचन लायन प्रदीप चौधरी ने किया। जेडसी लायन ऋतु राजपूत ने भी सदन को संबोधित करते हुए अनेक बार इटारसी सुदर्शन की खुल कर प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निवृत्तमान लायन विनोद चौरे ने अपने कार्यकाल के दौरान की गतिविधियों का उत्साहपूर्वक ब्यौरा दिया। आयोजन समिति की ओर से स्वागत भाषण लायन रवि अठोत्रा ने दिया, कार्यक्रम का संचालन लायन बी बी आर गांधी और लायन नीलम गांधी ने किया। एक स्वरचित लघु कविता का वाचन लायन पूनम शर्मा ने किया।

अंत में आभार अयोजन समिति उपाध्यक्ष लायन संदीप तिवारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान नर्मदापुरम, बाबई, भोपाल, विदिशा, इटारसी सहित अनेक स्थानों के लायंस क्लब के वरिष्ठ लायन लीडर्स और पीसीटी सदन में उपस्थित रहे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129