
बस यात्रियों के लिए “पिक एंड ड्रॉप” के नाम पर क्यों किया जा रहा चलते बस स्टैंड का 70% हिस्सा बंद,जनहित में फिर से देंगे व्यापारी ज्ञापन. समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री महोदय को भी दिया जाएगा ज्ञापन
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी में और भी भूखंड है जहां बनाई जा सकती है पार्किंग,फिर बस यात्रियों के लिए “पिक एंड ड्रॉप” के नाम पर क्यों किया जा रहा बस स्टैंड का 70% हिस्सा बंद. 7 महीने पूर्व भी दिया था और अब फिर से देंगे व्यापारी ज्ञापन
एक बार फिर से पार्किंग बनाने के नाम पर इटारसी बस स्टैंड पर बसों की “पिक एंड ड्रॉप” सुविधा चालू कर यात्री सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है नगर पालिका परिषद की तैयारी देखकर यही लगता है पिछले कुछ दिनों से बस स्टैंड के एंट्री गेट पर हैमर मशीन से गड्ढे कर अब वहां परमानेंट बैरिकेड लगाई जा रही है। सवाल यह है बस स्टैंड की जगह पर ही पार्किंग क्यों बनाई जा रही है? उस भूखंड पर ही क्यों जो व्यावसायिक रूप से पूरे बाजार से लगा हुआ है ? उसका महत्व नगर पालिका में बैठे जनप्रतिनिधियों को नहीं मालूम है क्या ? प्रतिदिन स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्टेशन से आने वाली अकेले सफर करने वाली माताएं बहने, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग, आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से अपना विभिन्न सब्जी, फल, दूध, आदि लेकर इटारसी बाजार आने वाले ग्रामीण जन क्या इससे तकलीफ में नहीं आएंगे ?
बाजार क्षेत्र से लगा इटारसी का सबसे पुराना सबसे सुरक्षित बस स्टैंड है यहां सिटी थाना नजदीक है रेलवे स्टेशन भी पास है शहर में डेवलप हो रही सभी कॉलोनीयों से समान दूरी पर स्थित है यहां एक सुलभ कंपलेक्स है और पिछले वर्ष ही यहां नए यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ नगर पालिका द्वारा किया जा चुका है.
जानकारी दें कि नर्मदा पुरम मे गैरेज लाइन के सामने वाला पुराना बस स्टैंड जो की कई सालों से बंद पड़ा था उसे फिर से शुरू करने की तैयारी है और उसका भी उद्घाटन शीघ्र होगा ऐसी जानकारी मीडिया से लगी है तो इटारसी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार क्यों किया जा रहा है? जनवरी में बस स्टैंड जब बंद कर दिया गया था सुभाष पार्क की बाउंड्री वाल तोड़ दी गई थी जो कि अभी तक वैसा ही पड़ा हुआ है. आठ माह होने के बाद भी.
शीघ्र ही इस जनहित के कार्य हेतु बाजार एवं बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों के साथ क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया दिया जाएगा
निवेदक
समस्त व्यापरी गण बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र इटारसी









