
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की सक्रिय सदस्यता की सूची को लेकर बैठक संपन्न
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की सक्रिय सदस्यता की सूची को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जी की उपस्थिति में सक्रिय सदस्य की सूची तैयार की जा रही है, सक्रिय सदस्य की बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया कि जिन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के 50 एवं 100 सदस्य पूर्ण होने पर ही सक्रिय सदस्यता की सूची में शामिल किया जाएगा*। बैठक में भाजपा नगर मंडल प्रभारी ,जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर ,जिला उपाध्यक्ष सभापति कल्पेश अग्रवाल ,सक्रिय सदस्य नगर प्रभारी प्रवीण तिवारी,सक्रिय सदस्य नगर प्रभारी भरत वर्मा ,भाजपा मंडल महामंत्री मोहित मैना, मंडल महामंत्री राहुल चौरे ,नगर सक्रिय सदस्यता की टोली में मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे,भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, संजीव हुरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता कदम, नीतू सराठे सोशल मीडिया प्रभारी नगर सोशल मीडिया प्रभारी शिवकांत मालवीय, वीरू बाथरी विशेष रूप से उपस्थित थे।









