
स्टांप शुल्क में 400% तक वृद्धि का विरोध प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल ने जताई घोर आपत्ति,वित्त मंत्री का बयान हास्यास्पद..
भोपाल// इटारसी/ मनीष जायसवाल
भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश संशोधन जिसमें शपथ पत्र, पावर ऑफ अटॉर्नी,सहमति पत्र,एग्रीमेंट दान पत्र जैसे 12 महत्वपूर्ण दस्तावेजों को 100 से 400 गुना तक स्टांप शुल्क वृद्धि की गई है उसका मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के सचिव संगठन श्री रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी घोर विरोध किया है।श्री साहू कहा कि स्टांप शुल्क में की गई बेहतशा वृद्धि गैर वाजिब है जिसको जनहित में वापस लिया जाना चाहिए। स्टांप शुल्क वृद्धि का सीधा प्रभाव जनता पर पड़ेगा वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा कह रहे हैं कि उक्त वृद्धि जनता के हित में है उनका यह बयान हास्य पद है जो आम जनता की खिल्ली उड़ाने वाला है। श्री साहू ने कहा कि स्टांप शुल्क वृद्धि से गरीब आम जनता सही दस्तावेज नहीं बनवा पाएगी और कानूनी विवाद बढ़ेंगे। श्री साहू ने कहा सुलभ और सस्ते न्याय के दृष्टिगत स्टांप ड्यूटी आय का माध्यम नहीं है वैद्य दस्तावेज बनाने का माध्यम है। श्री साहू ने कहा शराब,रेत खनन जैसे धंधों से सरकार वैसे भी खूब कमा रही है कम से कम न्याय क्षेत्र को तो बक्शे।











