
आदिवासी ब्लॉक केसला से जुड़े शासकीय स्कूलों की हालत जर्जर,सांप बिच्छू ने जमाया डेरा, प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इन ग्रामीणों की तरफ ध्यान नहीं है,जर्जर भवन तोड़ने के आदेश तो दिए जा रहे हैं लेकिन बनाने के नहीं,ग्रामीणों ने रखी मांग.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आदिवासी ब्लॉक केसला से जुड़े शासकीय स्कूल हालत जर्जर हो रहे हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इन ग्रामीणों की तरफ ध्यान नहीं है, स्कूल तोड़ने के आदेश तो जारी किया जा रहे हैं लेकिन बनने के आदेश नहीं मिल रहे , इधर स्कूल बच्चे पढ़ते हैं तो भवन गिरने का डर सताता है लेकिन उसे बिल्डिंग को तोड़ दिया जाए तो बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे,तोड़ने के साथ-साथ बनाने के आदेश भी दिया जाए बजट पेश किया जाए ताकि बिल्डिंग का निर्माण जल्द से जल्द हो सके
ग्राम पंचायत डोभी तालपुरा से खटामा जैसे ग्राम है
धीरे-धीरे सांप जैसे जानवर रेन बसेरा बना रहे हैं आज प्राथमिक शाला खटामा में ऐसी घटना देखने को मिली जिससे बच्चों में हड़कंप मंच गया,जब सरपंच सचिव स्कूल निरीक्षण के दौरान पहुंचे ऊपर देखा तो लकडी बीच दीवार मे सांप बैठा दिखाई दिया जिसे ग्रामीणों द्वारा बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया .बड़ी घटना भी हो सकती थी उस समय स्कूल के बच्चे बैठे नहीं थे क्या बजट नहीं होने से स्कूल नहीं बन पा रहे हैं,जर्जर हालत स्कूल भवन की जानकारी जिला शिक्षा विभाग तक पहुंचाई गई है माननीय जिला कलेक्टर महोदय संज्ञान में लीजिएगा.







