♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व स्तनपान सप्ताह का सफल समापन आयोजन.

इटारसी //

जिला नर्मदा पुरम संभागीय संयुक्त संचालक श्री एच के शर्मा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम श्री अधिकारी ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम”के साथ विश्व *स्तनपान सप्ताह समापन* का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सनखेड़ा नाका इटारसी में संपन्न हुआ विश्व स्तनपान सप्ताह थीम ” सफल स्तनपान सिर्फ मां की नहीं,पिता की भी है जिम्मेदारी”!!! के अनुसार महाविद्यालय मैं आज दिनांक 07 08 /2024 को महिला बाल विकास विभाग इटारसी द्वारा आयोजन किया गया 1 अगस्त से 7 अगस्त तक इटारसी परियोजना अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ियों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गई उद्देश्य एक स्वस्थ शिशु के साथ एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके l

इसी के तहत आज महाविद्यालय की छात्राओं एवं समस्त महिला स्टाफ के समक्ष परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला द्वारा इस की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई “सिर्फ मां ही नहीं ,पिता की भी जिम्मेदारी!!! संभवत पूरे परिवार की जिम्मेदारी है कि एक शिशुवती महिला छह माह तक केवल स्तनपान करवाए अपने शिशु को 6 माह से 2 वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ स्तनपान जारी रखें जीवन चक्र के 1000 दिवस शिशु के जीवन का सुनहरा पल जो शिशु के सर्वांगीण विकास में सहायक होता हैl इसमें पुरुषों की भागीदारी इसलिए महत्वपूर्ण है कि घरेलू कामकाज को छोड़कर महिला शिशु पर ध्यान केंद्रित कर सकेl

महाविद्यालय परिवार द्वारा रंगोली स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं द्वारा विश्व स्तनपान संबंधी रंगोली एवं पेंटिंग स्लोगन तैयार किए सभी विजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया l

इसी क्रम में विश्व स्तनपान सप्ताह समापन के साथ “एक पेड़ मां के नाम” थीम के साथ-छात्राओं एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में 25 व्रक्षो का वृक्षारोपण किया गया एवं वायु दूत एप में इसकी प्रविष्टि की गई l

महिला बाल विकास परियोजना के सभी केंद्रों में आज विश्व स्तनपान सप्ताह समापन का आयोजन किया गया l इसी क्रम में सेक्टर 3 के वार्ड नंबर 16 में आयोजन किया गया जिसमें बच्चों एवं धात्री माता का सम्मान किया गया सेल्फी प्वाइंट बनाया गया एवं “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर वायुदूत एप में प्रविष्टि की गई l

परियोजना स्तरीय कार्यक्रम के समापन में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य आर. के. चोलकर , परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, पार्षद मनीषा कौर और पूर्व पार्षद श्रीमती ममता कौर श्री हन्नु सिंह बंजारा जी, केतकी सेन, स्वास्थ्य विभाग से आशा रीता, बिनम लोवंशी, अन्य महाविद्यालय स्टाफ श्रीमती नीलम रैकवार,श्रीमती रचना शर्मा,श्रीमती पल्लवी नरवारी, श्रीमती इति महालहा,कुमारी पल्लवी शर्मा, कुमारी हेमलता शुक्ला, श्रीमती शिवांगी मालवीय, कुमारी नैनी पटेल, सोनिया सराठे कुमारी नेहा केदारे महिला बाल विकास से श्रीमती मीना गाठले, श्रीमती राधा मालवीय, श्रीमति कुसुम चौहान, संजीव पटेल उपस्थित रहे l महिला बाल विकास विभाग द्वारा महाविद्यालय परिवार को आभार व्यक्त किया गया l

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129