
पीएम श्री शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय सूरजगंज इटारसी में नवअक्षर साथी एवं नव अक्षरों उल्लास नव साक्षरता की परीक्षा का आयोजन किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में नवअक्षर साथी एवं नव अक्षरों उल्लास नव साक्षरता की परीक्षा का आयोजन किया गया संकुल के प्रभारी प्राचार्य श्री सतीश खालगो माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं नोडल अधिकारी महेश कुमार रायकवार जन शिक्षक श्री रामभरोस यादव माध्यमिक विभाग से शिक्षक श्री श्याम दीवान श्रीमती सविता चोरे शिक्षिका शशि शर्मा प्राथमिक विभाग से शिक्षिका ममता शुक्ला एवं रेखा तोमर सिंधी विद्यालय से अखिलेश दुबे एवं संगीता पटेल आदि ने उपस्थित होकर साक्षरता परीक्षा को सफल बनाया









