
कक्षा 3 से 5 पढ़ाने वाले शिक्षको के शैक्षिक सम्वाद का आयोजन किया गया..
इटारसी //मनीष जायसवाल
दिनांक 26.10.2024 को जन शिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में शासन के निर्देश अनुसार कक्षा तीन एवं चार पढाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।
जिसमें रितु अग्रवाल, आर.बी. यादव सहज कर्ता के रूप में उपस्थित थे, सह सहजकर्ता श्रीमती ममता चौरे ने आज आकलन (आवधिक) अपडेट, ट्रैकर, समूह निर्माण, आओ दोहराएं /पुनर्बलन विषय पर 30:70 के अनुपात में विस्तार से चर्चा की. शिक्षकों को आने वाली चुनौतियां कठिनाइयों और उनके निवारण पर रितु अग्रवाल द्वारा चर्चा की गई। BRC श्रीमति सपना गोल्हानी जी ने उपस्थित सभी शिक्षकों को बच्चो की नियमित उपस्थिति एवम शिक्षकों की नियमित उपस्थिति रहने की बात कही एवं सुशासन के अंतर्गत स्वच्छता एवं नवाचार पर चर्चा की बच्चो की कक्षा के अनुसार गुणवत्ता में वृद्धि करने हेतु मार्गदर्शन देते हुए निर्देश दिए की सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुचे ओर पूर्ण समय शाला में अपनी उपस्तिथी बनाये रखें और सभी बच्चों को कक्षा के अनुरूप पढ़ना आना ही चाहिए कक्षा के अनुसार उनकी गुणवत्ता होना चाहिए. सीएसी द्वारा बताया गया कि जनशिक्षा केंद्र कन्या इटारसी का कोई भी कार्य पेंडिंग नहीं है।
हमारे द्वारा जनशिक्षा केंद्र के सभी संस्थाओं के यू डाइस में टीचर डाटा 100 परसेंट कंप्लीट कर दिया है प्रोफाइल फैसिलिटी 100% कंप्लीट कर दी गई है गणवेश पेंडिंग सूची 100% कंप्लीट कर दी गई है। ड्रॉपबॉक्स में जो बच्चे दिख रहे हैं कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को हटा दिया गया है। बीएसी श्री गढ़वाल द्वारा बताया गया कि सभी शिक्षक भी इसी प्रकार अपने विद्यालय में चल रही गतिविधियों को 100% परसेंट अंजाम दें एवं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु भरसक प्रयास करें।
साथ ही इस बार “एक दिवाली शेयरिंग वाली” थीम के अंतर्गत प्राथमिक शाला मालवीयगंज में अशासकीय विद्यालय ड्रीम इंडिया स्कूल इटारसी के समस्त शालेय परिवार एवं बच्चों ने उपस्थित होकर दिवाली हर्षोल्लास से मनाई. बच्चों द्वारा लघु नाटिका द्वारा सीता अपहरण,श्री राम द्वारा लंका विजय एवं अयोध्या वापसी का बहुत सुन्दर चित्रण किया गया. संस्था द्वारा शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिठाई एवं पटाखे वितरित किए गए. उक्त कार्यक्रम में BRC श्रीमति सपना गोल्हानी, बीएसी श्री परमसुख गढ़वाल.



कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आगे आने वाली सभी न्यूज़ वीडियो का नोटिफिकेशन आप तक जरूर पहुंचे







