
गरीबों एवं निर्धन वर्ग को प्रतिदिन स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करा रही दीनदयाल रसोई एवं खाटू श्याम रसोई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विगत वर्षो से खाटु श्याम रसोई निशुल्क भोजन प्रदान करती आ रही है और कोरोना आपदा काल मे खाटु श्याम रसोई के माध्यम से घर घर भोजन पहुचाया गया था,और श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में भी नित्य भोजन उपलब्ध कराया था। अभी लगातार बरसात तो देखते हुए खाटू श्याम रसोई के माध्यम से हमारा प्रयास है बाढ़ पीड़ित इलाके में जिनके घर पानी भर चुका है उनके घर-घर भोजन पहुंचा जाएगा वहीं
मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका इटारसी के सहयोग से दीनदयाल रसोई दोपहर 10:00 बजे से 3:00 बजे तक गरीबों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है जिसमें शहर के निर्धन गरीब वर्ग के व्यक्ति इसका लाभ ले रहे हैं इटारसी में दिनांक 2 सितंबर से दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ किया गया इसके संचालक नितिन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10:00 बजे से रसोई प्रारंभ होती है और दोपहर 3:00 बजे तक चलती है जिसमें अभी तक 4 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को भोजन का लाभ मिला चुका है इस योजना को निम्नलिखित सदस्यों की देखरेख में संचालित किया जा रहा है अध्यक्ष शालिनी यादव ,प्रभारी नितिन वर्मा विक्रम सिंह भाट ,शशांक राजपूत,तरुण सिंश,कमलेश सराठे, चीकू चौधरी की देखरेख में संचालित कर सेवा प्रदान कर रहे है।








