
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का 113 वा भाग प्रसारित किया गया।
इटारसी// मनीष जायसवाल
“मन की बात” कार्यक्रम का 113 वा भाग प्रसारित किया गया। जिसमें मा.मोदी जी ने •सर्वप्रथम “*आंतरिक्ष दिवस* की शुभकामनाओं से आरंभ किया गया।एवं देश की युवा पीढ़ी के सराहनीय प्रयास और स्टार्टअप पर प्रकाश डाला।
•*युवाओं का राजनीति* क्षेत्र में लगातार हो रहे प्रवेश एवं उनका राष्ट्रप्रेम से प्रेरित राजनीतिक सेवा करने का संदेश रहा है।
•हमारे एक राज्य “असम”में कुछ जनजातिय क्षेत्रों में वन्यसंरक्षण* में हो रहे अद्भुत प्रयासों से वहाँ के वन्य जीवों के साथ सामंजस्य के साथ जीवन यापन करना सराहनीय कदम हैं।
संस्कृत भाषा का विदेश में बढ़ता प्रेम. यूरोप के “लिथुआनिया”के विश्वविधालय के प्रोफ़ेसर का संस्कृत भाषा का प्रेम,हमारे लिए गौरव की बात है।
• *स्वास्थ्य एवं संतुलित भोजन
देश में संतुलित एवं स्वस्थ भोजन के प्रति देशवासियों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है। जिसमे मोटे अनाज का प्रयोग बढ़ा है।
•*29सितम्बर”तेलुगू भाषा दिवस
हमारी पौराणिक भाषाओं में समाहित “तेलुगू भाषा दिवस”
देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाना है।
•”पोषण माह*”(01 सितंबर से 30तक)देश में पूरे एक माह पोषण माह के रूप में मनाया जाना है।
•”*एक पेड़ माँ के नाम*”
पर्यावरण को ध्यान में रखकर मा मोदी जी ने संपूर्ण देश में “एक पेड़ माँ के नाम”आयोजन आरंभ किया है।
•”*दिव्यांगजन ओलंपिक का आरंभ”
आगामी दिनों में होने वाले पेरिस में दिव्यांगजनों के ओलंपिक के लिए देश के दिव्यांगजन खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।









