
फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी से खेलने वाली पलक दास का महिला सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के कैंप में चयन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं हेड कोच भागवत सिंह राजपूत,जिला फुटबाल संघ के सचिव श्री दीपक परदेसी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट में आयोजित सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले की फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी से खेलने वाली पलक दास का महिला सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के कैंप में चयन होने पर समस्त नर्मदापुरम जिला फुटबाल संघ के खिलाड़ियों एवं फाइटर फुटबॉल क्लब की खिलाड़ियों एवं सदस्यों की ओर से हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां ।हम सभी पलक दास के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।









