
आगामी त्योहारों के लिए शांति समिति की बैठक रेस्ट हाउस में संपन्न,रात 10:00 तक होगा होलिका दहन,डीजे पर रहेगा प्रतिबंध.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आगामी होली का त्यौहारों को देखते हुए आज स्थानीय विश्रामगृह शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस दौरान एस डी एम इटारसी टी प्रतीक राव प्रशिक्षु आईएएस, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टी आई गौरव सिंह बुंदेला, सी एम ओ नगरपालिका ऋतु मेहरा, तहसीलदार इटारसी,श्रीमती साहनी डिप्टी रेंजर श्री नागवंशी, राष्ट्रीय नर्मदापुरम जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पत्रकार प्रमोद पगारे उपस्थित रहे।बैठक में आये शहर के गणमान्य नागरिकों ने शांति समिति की बैठक में अपने विचार भी रखे।प्रशासन ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से शहर में पूर्व की तरह शांति व्यवस्था कायम रहे और होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाये यह अपील भी शहर के नागरिकों से की।होली के त्यौहार में किसी भी तरह की घटना न हो इसको लेकर पूरे शहर में पुलिस टीम लगातार गश्त पर रहेगी।चौक चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे ने भी अपने विचार और सुझाव प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखे।







