
23 मार्च बलिदान दिवस कितने ही बलिदानों से हमे स्वतंत्रता मिली ज्ञात कराता है-विहिप, विश्व हिंदू परिषद ने बलिदान दिवस पर भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।
सिवनी मालवा // मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च बलिदान दिवस पर बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर किया गया नमन। उक्त जानकारी देते हुए विहिप बलिदान दिवस कार्यक्रम प्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि 23 मार्च बलिदान दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी द्वारा स्थानीय शिवराज पार्क स्थित शहीद गैलरी में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी आदि की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के सच्चे सपूत वीर बलिदानी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर तिलक लगाकर पुष्प माला अर्पित का बलिदानियों की पुण्यतिथि पर किया नमन। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि देश के इन्हीं वीर सपूतों के सम्मान में हर साल 23 मार्च को बलिदान दिवस मनाया जाता है राठौर ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था बल्कि ये लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान त्याग और साहस की अमर गाथा भी हैं वीर भगत सिंह सुखदेव राजगुरु इन तीनों भारत माता के सपूतों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हंसते हंसते अपने प्राण न्योछावर किए 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने इन वीरों को फांसी दी थी इनका बलिदान हमें याद कराता हे कि भारत भूमि की स्वतंत्रता के लिए लाखों वीरों ने अपने आप को बलिदान किया । विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि 23 मार्च वह तारीख हे जो दुख गर्व ओर गुस्सा तीनों तरह की भावना पैदा करता हे दुख क्योंकि इसी दिन देश ने इन तीन सपूतों को खोया था गर्व क्योंकि उन वीरों ने हंसते हंसते भारत के लिए प्राण न्योछावर किए गुस्सा क्योंकि ये दिन याद दिलाता है कि ब्रिटिश हुकूमत हम कितने अत्याचार किए भारत की मिट्टी ने ऐसे अनगिनत जांबाज पैदा किए जिन्होंने निस्वार्थ अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया अवस्थी ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा । यह दिवस आत्मचिंतन संकल्प का दिन हे हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे अंत में सभी ने भारत भूमि की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यकर्ता वंदे मातरम भारत माता की जय वीर बलिदानी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु अमर रहे अमर रहे आदि उद्घोष कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल नगर सह निक्की राठौर ने एवं सभी का आभार नगर सह गोरक्षा प्रमुख वीरू गणगौरे ने व्यक्त किया। बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी मनोज कपिल नगर सह संयोजक निक्की राठौर रामसिंह यादव नगर सह गोरक्षा प्रमुख वीरू गणगौरे नगर मिलन प्रमुख देव बाथब अनुज अवस्थी ऋतिक विश्वकर्मा रुद्र सेनी दिनेश बाथब नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले भुरू सेन तरूण सुनानिया अभय सोनी समिति सराठे बहन यशिका सोनी बहन शिवानी यदुवंशी बहन खुशबू उईके के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏🙏👇







