♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उप डाक घर सूरजगंज के उन्न्यन किये जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवा कान्त पांडेय गुड्डन ने केंद्रीय संचार मंत्री को लिखा पत्र.

इटारसी//मनीष जायसवाल

उप डाकघर को सूरजगंज क्षेत्र में बंद कर गाडरवाड़ा में शिफ्ट किया जा रहा है,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने उप डाक घर को यथावत रखने में लिये संचार मंत्री को पत्र लिखा

इटारसी-सूरजगंज स्थित उप डाकघर के बंद होने की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकान्त पांडेय गुड्डन ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उप डाकघर को यथावत रखा जाये इसको लेकर पत्र लिखा है।

इस सबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पांडे (गुड्डन) ने बताया कि इटारसी नगर में 1 मुख्य डाकघर तथा 2 उप डाकघर संचालित हो रहे थे। दिनाँक 04.08.2015 को पुरानी बस्ती, इटारसी के उप डाकघर को एस.डी.जी. इटारसी में विलय के कारण इस नगर में सूरजगंज क्षेत्र में संचालित 1 उप डाकघर ही शेष बचा है। मुख्य डाकघर नगर के बाजार क्षेत्र में स्थित है और उक्त उप डाकघर नगर के महत्वपूर्ण क्षेत्र ‘सूरजगंज’ में स्थित है। नगर के उत्तरी छोर पर स्थित ‘सूरजगंज उप डाकघर’ के अधिकांश क्षेत्र के साथ ही लगभग 1 दर्जन डाक विहीन ग्रामों से सीधा जुड़ा हुआ है। अतः इस उप डाकघर से नगर की जनता के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता भी एवं शहर के 60 प्रतिशत बुजुर्गों के खाते है, वह भी लाभान्वित हो रहे है एवं जनता को मुख्य डाकघर में जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही यहां पर 9 एजेंटों द्वारा भी व्यवसाय किया जा रहा है।व्यवसाय की दृष्टि से उक्त डाकघर लाभ की स्थिति में है, वर्तमान में उक्त उप डाकघर में लगभग 8,000 खाते संचालित हो रहे हैं। प्रतिमाह रु. 10,88.40.000/- लगभग (10 करोड़ अट्ठयासी लाख चालीस हजार रुपये) का संग्रहण होता है। एवं केंद्रीय सरकार भी उप डाकघरों को खोलने पर जोर दे रही है।अतः निवेदन है कि उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए ‘उप डाकघर सूरजगंज’ के उन्न्यन हेतु उचित कार्यवाही करने की एवं समकक्ष विभाग के अधिकारी को आदेशित करने की कृपा करे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129