♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नर्मदापुरम जिले के ग्राम बघवाड़ा के होनहार खिलाड़ी ख्वाब लोवंशी का चयन तीसरे जूनियर नेशनल पिट्टू चैंपियनशिप हेतु मध्यप्रदेश जूनियर टीम में किया गया।

इटारसी// मनीष जायसवाल

नर्मदापुरम का ख्वाब अब खेलेगा मध्यप्रदेश टीम से, राष्ट्रीय चयन पर जिले में हर्ष की लहर नर्मदापुरम जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब जिले के ग्राम बघवाड़ा के होनहार खिलाड़ी ख्वाब लोवंशी का चयन तीसरे जूनियर नेशनल पिट्टू चैंपियनशिप हेतु मध्यप्रदेश जूनियर टीम में किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

जिला पिट्टू संघ के अध्यक्ष अशोक मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि ख्वाब लोवंशी ने हाल ही में आयोजित खेलो यूथ गेम्स एमपी में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और राज्य स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का ही परिणाम है कि अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है।

जिला पिट्टू संघ के महासचिव जाफर सिद्दीकी ने कहा कि ख्वाब की यह उपलब्धि पूरे बघवाड़ा गांव और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो सफलता स्वयं रास्ता बना लेती है।

कोच अंश मालवीय एवं शरद लोवंशी ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 मई से 6 मई तक सूरत, गुजरात में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। जिलेवासियों को पूर्ण विश्वास है कि ख्वाब इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को पदक दिलाने के साथ नर्मदापुरम जिले का नामसे राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

ख्वाब लोवंशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अशोक मालवीय, जाफर सिद्दीकी, देवेंद्र सिंह परिहार, आलोक चौधरी, अर्पण दुबे, अश्वनी मालवीय, वंश मालवीय, निखिल, रितेश, शाहिद सहित जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

निश्चित ही ख्वाब की यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान करेगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129