
हिंदी सिनेमा के पार्श्व गायक किशोर दा को 13 अक्टूबर पुण्यतिथि पर “इटारसी गीतमाला ग्रुप” द्वारा सदाबहार फिल्मी गीतों के साथ दी गई गीतांजलि, कार्यक्रम में क्षेत्र के 10 सीनियर सिटीजन (बुजुर्गों) का हुआ सम्मान – किशोर दा के गीतों से गूंजा अभिनंदन सभागृह.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 13/10/26
हरफनमौला कलाकार और हिंदी सिनेमा के पार्श्व गायक स्व. किशोर दा की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को शाम 8:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक पुरानी इटारसी के अभिनंदन सभागृह में एक बेहतरीन फ़िल्म संगीत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें किशोर दा को उनके चाहने वाले गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
सर्वप्रथम सभी आमंत्रित अतिथि गणों और गायक कलाकारों ने किशोर दा के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद इटारसी गीतमाला ग्रुप द्वारा द्वारा आमंत्रित अतिथि गणों ने समाज के 10 वरिष्ठ नागरिकों का पुष्प हार पहनकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर
अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे,श्रीमती ज्योति चौरे (भाजपा जिला महामंत्री)मुकेश चंद्र मैंना,(जिला महामंत्री)श्री प्रशांत दीक्षित (जिला कार्यालय मंत्री (भाजपा) एवं श्री संजीव हूरा (एल्डरमैन नगर पालिका परिषद इटारसी) मौजूद रहे.
कार्यक्रम में जिन वयोवृद्ध सीनियर सिटीजन का सम्मान किया गया उनमें
विमला बाई केवट,छुटटन बाई,राम सिंह बिलाला, विष्णु प्रसाद बडकुर,सरोज चौरे,बसंती गौस्वामी,राम सेवक सोनी,कमल किशोर तिवारी. कलावती मालवीय शामिल रहे
ंंकार्यक्रम का शुभारंभ इस तरह हुआ
कलाकारों द्वारा प्रस्तुति
सर्वप्रथम इटारसी के गायक कलाकार भारत गायकवाड द्वारा किशोर दा का बेहतरीन नगमा प्यार बांटते चलो प्रस्तुत किया गया, विजय राव नाईक ने यह लाल रंग, गायक राजेश सिंह द्वारा किसका रस्ता देखे ए दिल ऐ सौदाई, इटारसी गीतमाला कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने “तेरे जैसा मुखड़ा तो एवं यह जो मोहब्बत है गीत अपनी बेहतरीन आवाज में गाकर माहौल बनाया,अज्जू तोमर ने दे दे प्यार दे, कमलेश मानवारे ने भोले ओ भोले,अजय राज ने शीशे की उम्र प्यार की,इटारसी गीतमाला के आयोजक कुमार अतुल शुक्ला एवं अर्चना शुक्ला द्वारा किशोर दा एवं लता जी का ” अब के सावन में यह जी डरे ” युगल गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी.विनोद पांडे ने पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले, तरुण भार्गव ने मुसाफिर हूं यारों,ज्योति नायक ने रिमझिम गिरे सावन, संगीता शर्मा ने हमें और जीने की चाहत ना होती गीत अपने बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया.दीपक तिवारी (एड.) द्वारा जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं, एवं तुम भी चलो हम भी चलें प्रस्तुत किया, साथ ही अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी.
कार्यक्रम के आयोजक अतुल शुक्ला एवं संयोजक मनीष जायसवाल द्वारा कार्यक्रम में सभी आमंत्रित अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया साथ ही सभी आमंत्रित अतिथियों ने वृद्ध जनों का पुष्प हार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया .
साथ ही शहर के समाजसेवी एवं सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र ओझा जी एवं स्वर्गीय दीपक ओझा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती श्यामा ओझा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम सफल रहा है कार्यक्रम में संयोजक मनीष जायसवाल द्वारा वृद्ध जनों के सम्मान एवं किशोर दा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया साथ ही इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया इसके साथ ही आयोजक अतुल शुक्ला एवं संयोजक मनीष जायसवाल जायसवाल ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है.
निवेदक मनीष जायसवाल संयोजक
इटारसी गीतमाला 9713391586















