
विश्व हिंदू परिषद जिला बैठक में हितचिंतक अभियान पर जोर,हितचिंतक अभियान को गति देने मिला प्रशिक्षण बनाए एडमिन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिले की बैठक आज पत्रकार भवन इटारसी में दो सत्रों में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना,अतिथि सम्मान और संगठन की रीति नीति के साथ हुआ। इसके पश्चात संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
*प्रथम सत्र* में मंचासीन जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने संगठन के बारे मे विस्तृत प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी ने अध्यक्षता की एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका अर्चना मालवीय ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने किया। गीत जिला सोशल मीडिया प्रमुख संदीप यदुवंशी ने लिया।
*द्वितीय सत्र* में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान,विभाग मंत्री गिरजाशंकर राजपूत,विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर,प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक राज सोनी,प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख सत्यम दुबे मंचासीन रहे।
बैठक में *मुख्य वक्ता* के रूप में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय श्री सुरेंद्र सिंह जी चौहान ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती,कार्यविस्तार एवं हितचिंतक अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उक्त *अभियान 22 नवंबर से 06 दिसंबर तक* चलेगा। इसमें डिजिटल रूप में 15 वर्ष से ऊपर वालों को सदस्य बनाना है उन्होंने समाज में धर्म,संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने,संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने तथा हितचिंतक अभियान को प्रभावी गति प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का आग्रह किया।
प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख सत्यम दुबे के द्वारा सभी को *डिजिटल प्रशिक्षण* देकर उनकी आईडी बनवाई गई। अंत में नगर टोली द्वारा संचालित सत्संग दर्शन हेतु भाईसाहब न्यास कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे।
बैठक में मुख्य रूप से *मातृशक्ति प्रांत संयोजिका* अर्चना चौहान,प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर,जिला सह मंत्री विशाल सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह राजपूत,प्रवीण अवस्थी,जिला सेवा प्रमुख नितिन मेषकर,जिला संयोजक प्रदीप दायमा,दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका अनुषा शर्मा,जिला सुरक्षा प्रमुख पवन सिंह कीर,जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया,इटारसी नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,नगर मंत्री यश शर्मा,नगर संयोजिका डॉली सांकरिया,नर्मदापुरम सह मंत्री सुरेंद्र साहू,सिवनीमालवा मंत्री सुशील गौहर,माखननगर संयोजक अमित मिश्रा,धीरज चौकसे,विशाल चौकसे,रविन्द्र छिरेले,संदीप चौरे,राज श्रीवास,प्रीतम सिंह राजपूत,आदित्य श्रीवास, मातृशक्ति दीपा यादव,प्रीति मालवीय,चांदनी शुक्ला,ऊषा मालवीय,मंजू बाथरी एवं अनमोल श्रीवास सहित जिले एवं प्रखंडों के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*बैठक का मुख्य उद्देश्य* संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना,सत्संग गतिविधियों का विस्तार करना तथा हितचिंतक अभियान के माध्यम से अधिकाधिक समाज बंधुओं को संगठन से जोड़ना रहा। उपरोक्त जानकारी श्री अनुरुद्ध चंसौरिया जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम दी गई है






