
जीनियस प्लानेट स्कूल में बाल अपराध एवं साइबर क्राइम पर जागरूकता सत्र का आयोजन संपन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यास बायपास रोड इटारसी में आज विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट *श्रीमती प्राची कौरव मैडम* उपस्थित रहीं। मैडम ने विद्यार्थियों को *बाल अपराध, बाल शोषण एवं साइबर क्राइम* जैसे गंभीर एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
मैडम ने बताया कि बाल शोषण क्या है, इसके कितने प्रकार होते हैं – शारीरिक, मानसिक, यौन शोषण एवं बाल श्रम और इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को गुड टच-बैड टच, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी गलत घटना पर तुरंत बड़ों या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम क्या है, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें, अनजान लिंक, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचना है, इसके बारे में भी विस्तार से समझाया। पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों एवं संबंधित कानूनी धाराओं के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस ज्ञानवर्धक सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक मैडम से कई प्रश्न किए। मैडम ने प्रत्येक प्रश्न का विस्तृत रूप में प्रॉपर जवाब देकर सभी जिज्ञासाओं को शांत किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल *श्रीमती रोज़मेरी सेल्सिया मैडम* ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मैडम का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सत्र के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा श्रीमती प्राची कौरव मैडम को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।










