
मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट एंड FTA कॉन्क्लेव में नर्मदापुरम के उद्योगपति दीपक बनोरिया का शानदार प्रेजेंटेशन, देशभर के एक्सपोर्टरों ने की सराहना.
नर्मदापुरम/ भोपाल// मनीष जायसवाल
HIND 7 NEWS – BREAKING
*मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट एंड FTA कॉन्क्लेव में नर्मदापुरम के उद्योगपति दीपक बनोरिया का शानदार प्रेजेंटेशन, देशभर के एक्सपोर्टरों ने की सराहना*
*भोपाल, 5 नवंबर 2026, गुरुवार।* कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित *मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट एंड FTA कॉन्क्लेव* में प्रदेश के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया।
*डब्लिकॉन इंटरनेशनल एलएलपी लिमिटेड* के एम.डी. *श्री दीपक कुमार बनोरिया (नर्मदापुरम म.प्र. एवं बनारस उ.प्र.)* ने बतौर इन्वेस्टर शामिल होकर अपना वन-टू-वन प्रेजेंटेशन दिया।
श्री बनोरिया ने बताया कि उनकी कंपनी *देश का सबसे बड़ा, एडवांस 2G टेक्नोलॉजी वाला 300 KLPD से 500 KLPD क्षमता का बायोडिग्रेडेबल – इको फ्रेंडली प्लांट* लगाने जा रही है। इसमें *फसलों की पराली और ग्रीन नेपियर ग्रास से 100% प्योरिटी वाला इथेनॉल, एविएशन फ्यूल, लिग्निन, बायोचार, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन एनर्जी, यूज्ड वाटर को आरओ वाटर प्लांट में कन्वर्ट* करने जैसे प्रोडक्ट बनाए जाएंगे।
इस प्रेजेंटेशन के बाद देशभर से आए एक्सपोर्टरों ने श्री बनोरिया की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि *एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप जी*, अध्यक्षता *मुख्य सचिव अशोक बरनवाल जी*, *शैलेंद्र प्रसाद जी, EXIM Bank & ECGC (भारत सरकार उपक्रम) मुंबई, मिस्टर दास – ई-चैंबर ऑफ कॉमर्स, तमन्ना चतुर्वेदी – ट्रेड प्लेनेट मुंबई* सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
ये प्रोजेक्ट नर्मदापुरम ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश और देश के ग्रीन एनर्जी मिशन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।










