♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन संपन्न.

इटारसी/नर्मदापुरम:मनीष जायसवाल

  • सेवा सदन प्राथमिक आंख जांच केंद्र इटारसी, बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी, वेन गिविंग फाउंडेशन तथा मिशन फॉर विजन के सहयोग द्वारा ग्राम कांदई कलां के ग्राम पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का कल दिनांक 18 जुलाई को आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम के 105 लोगो की नेत्रों की जांच ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री शिवम सिंह जी द्वारा की गई। परियोजना समन्वयक श्री प्रिंस बेलवंशी जी ने सभी लोगो को आंख सम्बन्धित बीमारियों की जानकारी दी एवम बताया की सभी चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु सेवा सदन आई हॉस्पिटल संत हिरदाराम नगर भोपाल को दिनांक 21/07/2023 दिन शुक्रवार को भेजा जाएगा। इटारसी सेवा सदन आंख जांच केंद्र से कम्युनिटी हेल्थ वर्कर सुश्री कनक ठाकुर एवम परियोजना समन्वयक श्री प्रिंस बेलवंशी उपस्थित रहे। इस शिविर को सफल बनाने में बाबा गोदड़ी वाला धाम से श्री सन्मुखदास चेलानी, सरपंच श्रीमती वंदना मस्कोले, सरपंच प्रतिनिधि श्री सुनील मस्कोले, विधायक प्रतिनिधि श्रीरामफल पटेल, सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी, ग्राम रोजगार सहायक श्री सुनील उइके, मोबिलाइजर श्रीमति सुरेखा,आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवम ग्राम के समस्त जनो का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129